गुलावठी: संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन, समर्थ भारत निर्माण का लिया संकल्प

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के डी.एन. डिग्री कॉलेज में प्रमुख जन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के डी.एन. डिग्री कॉलेज में प्रमुख जन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। संघ इस मील के पत्थर को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है, जिसके तहत समाज के प्रभावशाली और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ संवाद कर एक संगठित और समर्थ भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य वक्ता ने संघ की स्थापना पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वेदपाल आर्य (प्रांत संपर्क प्रमुख) ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन संघर्ष और उनके दूरदर्शी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. हेडगेवार ने विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से संघ की नींव रखी थी। वक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि शताब्दी वर्ष का संकल्प समाज की सृजन शक्ति को साथ लेकर भारत को विश्व पटल पर एक आदर्श के रूप में स्थापित करना है।

इस गोष्ठी में गुलावठी नगर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों और प्रभावशाली महानुभावों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा, जो संघ के आगामी लक्ष्यों और शताब्दी वर्ष की योजनाओं से अवगत हुआ।

गोष्ठी का समापन सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ देशभक्तिपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्वरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन को आगामी शताब्दी वर्ष की तैयारियों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.