महराजगंज: बगीचे में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक 24 वर्षीय युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान धरमौली निवासी इजहार उर्फ भोलू (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार भोर में सेहरी करने के बाद इजहार घर से बाहर निकला था। इसके कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने गांव के ही अटकहवा बगीचे में महुआ के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका देखा।

मानसिक तनाव में था मृतक

परिजनों ने बताया कि इजहार छह भाइयों में चौथे नंबर पर था और करीब तीन साल तक बाहर रहने के बाद हाल ही में घर लौटा था। कुछ महीने पहले एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी, जिसका संभवत उसके जीवन पर गहरा प्रभाव था।

सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]