बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में लंबित मुकदमों के जल्द और प्रभावी निस्तारण के लिए आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में लंबित मुकदमों के जल्द और प्रभावी निस्तारण के लिए आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, आम जनमानस को जागरूक करने के लिए गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर से ‘लोक अदालत जागरूकता वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जागरूकता रथ को रवाना करते हुए कहा कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों को सुलझाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने वादकारियों से अपील की कि वे अपने छोटे फौजदारी विवादों, बैंक वसूली, वैवाहिक मामलों और दीवानी मुकदमों को इस मंच पर लाएं। लोक अदालत में निस्तारित मामलों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है और भविष्य में अपील का कोई प्रावधान न होने के कारण विवाद स्थायी रूप से समाप्त हो जाता है।
इस कार्यक्रम के दौरान जनपद के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुमित प्रेमी नोडल अधिकारी (लोक अदालत) एवं अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश,यशपाल वर्मा: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अनूप कुमार पाण्डेय: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,प्रदीप कुमार मिश्रा तृतीय: अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश साथ ही सिविल जज अतुल कुमार नायक, राहुल आनंद, प्रभात कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट निरूआनन्द, मेघाली सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और एलडीएम अमित कुमार भी मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले की विभिन्न तहसीलों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों को जागरूक करना है जो न्यायालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। लोक अदालत के माध्यम से वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026






















