बलरामपुर: मतदाता सूची शुद्धिकरण की हकीकत जानने जमीन पर उतरे कमिश्नर और डीएम, घर-घर जाकर किया निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए गुरुवार को मंडल और जनपद के शीर्ष अधिकारी खुद सड़कों पर नजर आए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए गुरुवार को मंडल और जनपद के शीर्ष अधिकारी खुद सड़कों पर नजर आए। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील और जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया।

नई बस्ती से लेकर विशुनापुर तक निरीक्षण

आयुक्त और जिलाधिकारी ने नगर पालिका बलरामपुर के मोहल्ला नई बस्ती और अलीजानपुरवा का सघन दौरा किया। इसके बाद अधिकारियों का काफिला विकास खंड बलरामपुर के ग्राम विशुनापुर (खमउवा) पहुँचा। यहाँ अधिकारियों ने स्वयं घर-घर जाकर सत्यापन कार्य का अवलोकन किया और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता जांची।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पूछा कि क्या उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या किसी संशोधन की आवश्यकता है। अधिकारियों ने अपील की कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फॉर्म-06 अवश्य भरें।

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर पात्र नागरिक का पंजीकरण अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखना प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.