महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के बड़हरा बरईपार स्थित नूर एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने अनियमितता का आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के बड़हरा बरईपार स्थित नूर एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने अनियमितता का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वे रात 3–4 बजे से लाइन में खड़े हो जाते हैं, इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के पास एक मकान में कुछ लोगों द्वारा एक साथ कई सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं और बाद में अधिक कीमत पर बेचे जाने की चर्चा है। वहीं आम उपभोक्ता घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
गुरुवार को एजेंसी पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ता सुनीता, विष्णु चौधरी, आसमां खातून व विक्रम समेत अन्य लोगों ने बताया कि लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है, जिससे खासकर महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।
इस संबंध में एजेंसी प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026






















