सिद्धार्थनगर: गैस आपूर्ति व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर; कंदवा बाजार स्थित एचपी गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर  

सिद्धार्थनगर जनपद में आमजन को मूलभूत सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बुधवार को गैस वितरण प्रणाली का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आमजन को मूलभूत सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को गैस वितरण प्रणाली का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कंदवा बाजार स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

अज बुधवार को जिलाधिकारी ने जीण माता एचपी गैस ग्रामीण वितरण कंदवा बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया की गहनता से जांच की। डीएम ने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण सुचारू रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को रिफिलिंग के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और पारदर्शी ढंग से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे समय-समय पर गैस एजेंसियों की जांच करते रहें ताकि आम जनता को रसोई गैस की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक उज्ज्वला योजना और सामान्य कनेक्शन की पहुंच आसान बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.