सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, वेतन रोकने और FIR के निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में कड़ा रुख अपनाया है। विभिन्न योजनाओं में जनपद की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खराब प्रदर्शन पर फटकार और कार्रवाई

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना में जनपद की ‘सी’ रैंकिंग और सेतु निर्माण व पोषण अभियान में ‘डी’ रैंकिंग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में ‘सी’ रैंकिंग आने पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बैठक तक रैंकिंग ‘ए’ होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कार्य में ढिलाई पर कड़ा कदम उठाते हुए डीएम ने किसान कल्याण परियोजना के तहत बेरूआरबारी में निर्माण कार्य में देरी पर जिला कृषि अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निर्माण कार्यों में देरी पर FIR की चेतावनी
बैठन में अधूरे निर्माण कार्यों पर भी चर्चा हुई

पर्यटन विकास (मैरीटार): ₹4.99 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट में मात्र 53% प्रगति पर असंतोष जताया।

अग्निशमन केंद्र (बैरिया): समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कार्य अधूरा रहने पर नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जिन संस्थाओं ने पूरा बजट प्राप्त करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना वित्तीय वर्ष का अंतिम चरण है, अतः शासन स्तर की समीक्षा से पहले सभी विभाग अपनी रैंकिंग सुधारें। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.