सिद्धार्थनगर: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, ससुराल पक्ष पर परिजनों का मारपीट और उत्पीड़न का आरोप

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पत्नी, सास और साले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार बताते चले कि कृष्णा नगर निवासी अबराक 30 वर्ष का निकाह करीब एक वर्ष पहले वासा गांव में हुआ था। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। पत्नी हुदा मायके जाने की बात पर अक्सर विवाद करती थी। करीब तीन माह पूर्व भी दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने जा पहुँचा, जहाँ पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया था।

मुंबई से लौटते ही फिर शुरू हुआ कलेश

समझौते के बाद पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई थी और अबराक काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था। मृतक के भाई मोहम्मद शमशाद ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने अबराक को फोन कर जानकारी दी कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पाकर अबराक मुंबई से वापस घर आया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद जब अबराक अपनी पत्नी से मिलने गया, तो वहां उसकी सास और साले ने उसके साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह अपमानित किया। इस घटना से अबराक मानसिक रूप से काफी टूट गया था। घर लौटने के बाद उसने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत होकर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची डुमरियागंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.