बुलंदशहर: मां विचित्रा देवी मंदिर के प्रबंधन को लेकर आक्रोश; राष्ट्रीय बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के गांव चौडेरा स्थित प्राचीन मां विचित्रा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के गांव चौडेरा स्थित प्राचीन मां विचित्रा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शिकारपुर को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन में मुस्लिम हस्तक्षेप को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई है।

मंदिर के चढ़ावे के ठेके पर जताया कड़ा विरोध

ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मां विचित्रा देवी मंदिर से देश के विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर में आने वाले लाखों रुपये के चढ़ावे और सोने-चांदी के ठेके पर एक मुस्लिम पक्ष अपना मालिकाना हक जता रहा है। संगठन ने तर्क दिया कि धार्मिक परंपराओं के विपरीत किसी अन्य समुदाय का हस्तक्षेप मंदिर की पवित्रता और हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

14 मार्च तक की दी चेतावनी, वरना शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना
राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट मांगें रखी हैं

मंदिर पर मुस्लिम पक्ष का मालिकाना हक तत्काल समाप्त किया जाए।

मंदिर के अंदर ठेका लेने वाले संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर तत्काल बाहर किया जाए।

प्रशासन इस पूरी कार्यवाही की लिखित जानकारी संगठन को उपलब्ध कराए।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 14 मार्च 2026 तक इन मांगों पर अमल नहीं हुआ, तो वे तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान यदि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर संजय बजरंगी (जिला महामंत्री), गोपाल हिंदू (जिला उपाध्यक्ष), प्रभाष मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष अनूपशहर), नीरज तोमर (नगर अध्यक्ष शिकारपुर), देवेंद्र बजरंगी (नगर अध्यक्ष डिवाई), पप्पू बजरंगी, राजकुमार मीणा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24