बुलंदशहर: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद; जिलाधिकारी और SSP ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

14 और 15 मार्च को दो पालियों में होगी परीक्षा

गोष्ठी के दौरान बताया गया कि आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को दो पालियों में कुल 4543 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारू, पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गोष्ठी में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:

कानून-व्यवस्था: संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना।

यातायात प्रबंधन: परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखना।

अभ्यर्थी सुविधा: परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.