पचपेड़वा
बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जहाँ मोतीपुर हड़हवा स्थित सरयू नहर के पास एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पाया गया। हालांकि, पचपेड़वा पुलिस और मिशन शक्ति टीम की तत्परता से मासूम की जान बचा ली गई है। पुलिस की इस मानवीय कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
मंगलवार 10 मार्च को प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान और मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली कि मोतीपुर हड़हवा के पास सरयू नहर के किनारे एक नवजात शिशु के रोने की आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और झाड़ियों के पास लावारिस छोड़ दिए गए मासूम बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस टीम ने बिना देरी किए नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसका सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जाँच के बाद शिशु की स्थिति सामान्य और स्थिर पाई गई। पुलिस की समय पर की गई इस कार्रवाई ने एक मासूम को नया जीवन प्रदान किया है।
चाइल्ड लाइन को सौंपा गया, SNCU में है सुरक्षित
आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन बलरामपुर को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया है। वर्तमान में मासूम को जिला अस्पताल बलरामपुर के SNCU वार्ड में डॉक्टरों और चाइल्ड लाइन की विशेष निगरानी में रखा गया है।
राहगीरों और ग्रामीणों ने की पुलिस की प्रशंसा
असुरक्षित स्थान से मासूम को सुरक्षित बचाकर उचित इलाज मुहैया कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान और उनकी टीम की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। पुलिस अब उन परिस्थितियों और लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्होंने इस मासूम को नहर के किनारे लावारिस छोड़ दिया था।
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक कलह और कथित अवैध संबंधों के चलते एक हँसता-खेलता परिवार उजड़ गया। पत्नी के आचरण से क्षुब्ध होकर एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चों की जान लेने के बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली। पुलिस pic.twitter.com/HRfIKIgvyq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2026























