दानपुर: मौसम के बदले मिजाज और ‘होली’ के खान-पान ने बिगाड़ी सेहत, CHC पर उमड़ी मरीजों की भीड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के होली के त्योहार के बाद अचानक बढ़े तापमान और बदलते मौसम का सीधा असर अब आम जनमानस के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के होली के त्योहार के बाद अचानक बढ़े तापमान और बदलते मौसम का सीधा असर अब आम जनमानस के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को बुलंदशहर के दानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC पर मरीजों की संख्या में अचानक भारी उछाल देखने को मिला। आलम यह है कि अस्पताल के ओपीडी काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।

एक ही दिन में पहुँचे 200 मरीज, अस्पताल में बढ़ी हलचल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पर मंगलवार और बुधवार को मरीजों की आमद काफी अधिक रही। अकेले मंगलवार को ही लगभग 200 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर इलाज कराया। अस्पताल पहुँचने वाले अधिकांश मरीजों में सर्दी-जुकाम, तेज बुखार, गले में संक्रमण, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायतें पाई गईं।

होली का खान-पान और मौसम की मार

CHC प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर ने बताया कि इस समय मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही होली के दौरान अत्यधिक तली-भुनी चीजें और मिठाइयां खाने के कारण कई लोग ‘फूड पॉइजनिंग’ का भी शिकार हुए हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

क्या कहते हैं ग्रामीण?
गांव निवासी ओम प्रकाश, सुशील कुमार, कौशल कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के कारण लोग वायरल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। दिन की भीषण गर्मी के बाद ठंडे पानी का सेवन और सुबह-शाम की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.