औरैया
औरैया जनपद के भीखनपुर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सक्षम’ संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के भीखनपुर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सक्षम’ संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल समाज की मुख्यधारा से कटी दिव्यांग महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई।
11 दिव्यांग महिलाओं का हुआ सम्मान
सक्षम संस्था द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज के प्रति अपने जज्बे और संघर्ष की मिसाल पेश करने वाली 11 दिव्यांग महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर इन महिलाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगता शारीरिक हो सकती है, मानसिक नहीं; और ये महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मेडिकल कॉलेज से मिलेगी हर संभव मदद
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि दिव्यांगजनों को इलाज और चिकित्सकीय परामर्श के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से उन्हें हर संभव मदद और प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
समाज में जागरूकता लाने का प्रयास
संस्था ‘सक्षम’ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाना है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों के बीच महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिसवा नगर के सेनानी नगर वार्ड में एक दबंग युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दो दलित महिलाओं पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/5RbF2xiyfW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026






















