मुरादगंज में बंदरों का भारी आतंक: घरों में घुसकर कर रहे हमला, वन विभाग से गुहार

औरैया

औरैया जनपद के मुरादगंज क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के आतंक ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह होते ही बंदरों के झुंड छतों और गलियों में डेरा जमा लेते हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के मुरादगंज क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के आतंक ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह होते ही बंदरों के झुंड छतों और गलियों में डेरा जमा लेते हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। हालत यह है कि बंदर अब न केवल सामान उठा ले जा रहे हैं, बल्कि इंसानों पर हमलावर भी हो रहे हैं।

दुकानदारों और व्यापारियों का व्यापार प्रभावित

बंदरों के इस उत्पात से सबसे ज्यादा स्थानीय व्यापारी परेशान हैं। दुकानदार भजोडे, शरद और छोटू पोरवाल ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि बंदर आए दिन दुकानों में घुसकर कीमती सामान उठा ले जाते हैं। बंदरों के डर के कारण ग्राहक भी दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि डंडे से इन्हें भगाने का प्रयास किया जाता है, तो ये और अधिक आक्रामक होकर हमला कर देते हैं।

घरों में कैद होने को मजबूर हुए बच्चे और बुजुर्ग

बंदरों का झुंड रसोई से खाने का सामान और छतों से कपड़े लेकर भाग रहा है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है, जिनके लिए अकेले घर से निकलना भी असुरक्षित हो गया है। एक बुजुर्ग किसान ने बताया कि खेतों में भी बंदरों के डर से काम करना मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।

वन विभाग ने टीम गठन का दिया भरोसा

स्थानीय लोगों की बढ़ती शिकायतों के बाद वन विभाग हरकत में आया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बंदरों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाकर बंदरों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया, तो यह आतंक किसी बड़ी अप्रिय घटना में बदल सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.