औरैया: पसईपुर केशमपुर में वाटर फ्रीजर खराब, गर्मी बढ़ते ही बूंद-बूंद ठंडे पानी को तरस रहे ग्रामीण

औरैया

औरैया जनपद के ब्लॉक भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसईपुर केशमपुर में पिछले कई दिनों से वाटर फ्रीजर खराब होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के ब्लॉक भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसईपुर केशमपुर में पिछले कई दिनों से वाटर फ्रीजर खराब होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मार्च के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवरों ने दस्तक दे दी है, ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर लगे वाटर फ्रीजर के बंद पड़ने से लोगों को शुद्ध और ठंडे पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी बढ़ने से बढ़ी परेशानी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी के मौसम में फ्रीजर की आवश्यकता कम महसूस हो रही थी, लेकिन अब तापमान बढ़ते ही प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की सख्त जरूरत पड़ रही है। गांव के सर्वेश कमल, मुकुट राठौर, हल्लू राजपूत, विनोद सविता, मास्टर अरविंद दोहरे और बल्ली राजपूत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजेश पाल और सचिव से इस संबंध में लिखित व मौखिक शिकायत की है। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले ही वाटर फ्रीजर को दुरुस्त कराया जाए ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

ग्राम प्रधान ने दिया आश्वासन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान राजेश पाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि वाटर फ्रीजर की खराबी को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य आगामी एक-दो दिन के भीतर शुरू करवा दिया जाएगा। प्रधान ने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द समाधान का वादा किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.