गोरखपुर: दिवंगत छात्र आकाश पांडेय के परिजनों को IMA ने दी 12 लाख की सहायता, पैतृक गांव जाकर सौंपा चेक

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पिछले दिनों गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए छात्र आकाश पांडेय के पीड़ित परिवार की मदद के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगे आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पिछले दिनों गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए छात्र आकाश पांडेय के पीड़ित परिवार की मदद के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगे आया है। आईएमए गोरखपुर की ओर से मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए मृतक छात्र के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

पैतृक गांव जाकर साझा किया दुख

IMA के सचिव के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल आकाश के पैतृक गांव बरगदवा माफी (जनपद संतकबीरनगर) पहुँचा। यहाँ टीम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सहायता राशि का चेक सौंपा। आईएमए के इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

क्या थी घटना?

गौरतलब है कि छात्र आकाश पांडेय की एक भीषण सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई थी। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आकाश को रौंद दिया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से ही छात्र संगठन और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे थे।

संवेदना और सहयोग

चेक सौंपते समय आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी अनमोल जीवन की कमी को आर्थिक सहायता से पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से यह छोटी सी कोशिश की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.