कानपुर देहात: डंपर की टक्कर से बेकाबू होकर नहर में गिरी कार, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान

कानपुर देहात

कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत खखरा पुल के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत खखरा पुल के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

मौत को मात देकर बाहर निकले कार सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, कार के नहर में समाने से ऐन पहले उसमें सवार तीन युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती, डंपर चालक फरार

नहर में कार गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। घायल युवकों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डंपर चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.