बरेली
बरेली जनपद के अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं रसद विभाग की सप्लाई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं रसद विभाग की सप्लाई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बिना अनुमति चल रहा था अवैध कारोबार
जानकारी के अनुसार, बरेली के एक क्षेत्र में नाजिम नामक दुकानदार बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के अवैध रूप से गैस सिलेंडरों को खरीदने और बेचने का धंधा कर रहा था। सप्लाई टीम को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर छापा मारा गया।
छापेमारी में 15 सिलेंडर बरामद
सप्लाई टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से 15 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इन सिलेंडरों का उपयोग अवैध रिफिलिंग या ऊंचे दामों पर बेचने के लिए किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सप्लाई टीम की तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार नाजिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग या अवैध भंडारण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों के बीच महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिसवा नगर के सेनानी नगर वार्ड में एक दबंग युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दो दलित महिलाओं पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/5RbF2xiyfW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026























