बलिया: नीलगाय को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटी रसड़ा SDM की कार, बाल-बाल बची जान

बलिया

देवरिया-बलिया मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के नेनुआ के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

देवरिया-बलिया मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के नेनुआ के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलिया जनपद के रसड़ा एसडीएम संजय कुमार की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एसडीएम और उनके चालक बाल-बाल बच गए।

नीलगाय को बचाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रसड़ा एसडीएम संजय कुमार अपनी सरकारी गाड़ी से जा रहे थे, तभी अचानक मईल थाना क्षेत्र के नेनुआ के समीप सड़क पर एक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई।

पुलिस ने सुरक्षित निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मईल थाना पुलिस और राहगीर तत्काल मौके पर पहुँच गए। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी का शीशा तोड़कर एसडीएम संजय कुमार और उनके चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.