महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में नागरिक कल्याण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुक्रवार को वंश बहादुर इंटर कॉलेज बहुआर कला, झुलनीपुर में समापन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में नागरिक कल्याण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुक्रवार को वंश बहादुर इंटर कॉलेज बहुआर कला, झुलनीपुर में समापन हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि 22वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित करने के साथ सभी को प्रमाण-पत्र व सिलाई किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट विलेज भेड़िहारी और बहुवार खुर्द के पंचायत भवनों को टेबल, कुर्सी और कूड़ेदान भी वितरित किए गए। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान उप कमांडेंट शशांक राय, तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल, प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास सहित स्थानीय प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












