औरैया में धड़ाधड़ आटो से टकराई तीन बाइक, बोर्ड परीक्षा देने जा रहें आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

औरैया

औरैया जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एग्जाम देने जा रहे 7 छात्र घायल हो गए। ऑटो में पीछे से एक के बाद एक 3 बाइकें भिड़ गईं। तत्काल पहुंची पुलिस ने इलाज के बाद ले जाकर कुछ लोगों की परीक्षा कराई तथा गंभीर रूप से घायल छात्रों का उपचार जारी रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद के फफूंद स्थित भाग्यनगर के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे सात छात्र घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक ऑटो में पीछे से एक के बाद एक तीन बाइकें टकरा गईं।

घायलों को तत्काल सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, पुलिस पांच छात्रों को उनके परीक्षा केंद्र तक ले गई ताकि वे अपनी परीक्षा दे सकें। हालांकि, दो छात्र गंभीर रूप से घायल होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए और उन्हें रेफर कर दिया गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार,फफूंद क्षेत्र के ये छात्र अपनी बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे और भाग्यनगर के पास एक बाइक ऑटो से टकरा गई, जिसके बाद पीछे आ रही अन्य बाइकें भी उससे जा भिड़ीं, जिसमें 7 घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया।
जिन छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र भेजा गया, उनमें शैलेंद्र नायक, रोहित, विकास, शैलेंद्र और अभिषेक शामिल हैं। वहीं, शिवाकांत और शिवा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया, जिससे वे परीक्षा नहीं दे पाए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.