बुलंदशहर: गुलावठी में दबंगई की इंतहा, शहीद स्मारक चौक पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, चार गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। नगर के व्यस्त शहीद स्मारक चौक पर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ दबंगों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि सरेराह उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। नगर के व्यस्त शहीद स्मारक चौक पर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ दबंगों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि सरेराह उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाड़ी हटाने की नसीहत देने पर भड़के कार सवार

जानकारी के अनुसार, नगर के शहीद स्मारक चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक कार वहां पहुंची, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। जब होमगार्ड ने कार सवारों को गाड़ी हटाने और झगड़ा न करने की नसीहत दी, तो कार में सवार लोग आगबबूला हो गए। देखते ही देखते चार युवकों ने होमगार्ड को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

वर्दी फाड़ी और दी जान से मारने की धमकी

दबंगई का आलम यह था कि आरोपियों ने सरेआम होमगार्ड की वर्दी फाड़ दी और उसे भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित होमगार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना गुलावठी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों कार सवारों को हिरासत में ले लिया।

सैदपुर के रहने वाले हैं सभी आरोपी

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र मेघराज, चमन पुत्र गजेंद्र, अंकित पुत्र गजेंद्र और गजेंद्र पुत्र मेघराज के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी बीबीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक के साथ मारपीट करने और वर्दी का अपमान करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की सख्त कार्यवाही

थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी सुरक्षाकर्मी या सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पकड़े गए चारों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद शहीद स्मारक चौक पर पुलिस की सक्रियता और बढ़ा दी गई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.