बुलंदशहर में भारी बवाल: मनीष सैनी का शव सड़क पर रख लगाया जाम, परिजनों ने की आरोपी के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

जहांगीराबाद

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में कल देर शाम हुए मनीष सैनी हत्याकांड ने आज एक उग्र रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में कल देर शाम हुए मनीष सैनी हत्याकांड ने आज एक उग्र रूप ले लिया। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी शिवम सैनी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आज सोमवार को मृतक मनीष सैनी का शव जहांगीराबाद के बुलंदशहर अड्डे पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।

सड़क पर शव रख प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच शव रखकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने को लेकर गहरा आक्रोश था। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने दो टूक मांग रखी कि मुख्य आरोपी शिवम सैनी का तत्काल एनकाउंटर किया जाए और उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया जाए।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में कल देर शाम हुए मनीष सैनी हत्याकांड ने आज एक उग्र रूप ले लिया। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी शिवम सैनी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

 

जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की संवेदनशीलता और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

कोतवाली प्रभारी ने संभाला मोर्चा, एसपी देहात ने दी सख्त हिदायत

जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जाम खुलवाने के लिए लगातार वार्ता की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

स्वाट सहित 4 टीमें दे रही हैं दबिश: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। आरोपी शिवम सैनी की तलाश में स्वाट टीम समेत कुल चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि रविवार देर शाम जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भैयापुर रोड स्थित एक स्थान पर कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला आहनग्रान निवासी मनीष सैनी और शिवम सैनी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत शिवम सैनी ने मनीष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

फिलहाल, जहांगीराबाद कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद है और आलाधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.