सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपिया गांव में सोने के आभूषण और नकदी दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपिया गांव में सोने के आभूषण और नकदी दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक शातिर कथित तांत्रिक ने झाड़-फूंक और चमत्कारी शक्तियों का ढोंग रचकर ग्रामीणों का विश्वास जीता और उनके असली सोने के जेवरात व नकदी लेकर बदले में नकली आभूषण थमा दिए। ठगी के शिकार पीड़ितों ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गोपिया गांव निवासी पीड़ित विक्रम, संजू (पत्नी राजकुमार) और सरस्वती (पत्नी प्रभु) ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक कथित तांत्रिक लंबे समय से क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। इसी बीच उसने पीड़ितों को अपनी जादुई विधि से सोने के आभूषण और नकदी को दोगुना करने का लालच दिया। उसके झांसे में आकर पीड़ितों ने अपने असली जेवर और नकदी उसके हवाले कर दिए।
कुछ समय बाद आरोपी ने एक पोटली वापस करते हुए दावा किया कि चमत्कारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुरुआत में तो किसी को भनक नहीं लगी, लेकिन जब पीड़ितों ने जेवरात की जांच कराई, तो उनके होश उड़ गए। असली सोने के आभूषणों की जगह पीतल और नकली जेवर रखे हुए थे।
पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने तांत्रिक से अपनी असली नकदी और जेवरात वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर क्षेत्र से फरार हो गया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026












