महराजगंज
परतावल, महराजगंज प्रदेश सरकार द्वारा 25 जून से परिषदीय विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन परतावल विकास खंड के सिसवा मुंशी स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर अभी भी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों से पटा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल, महराजगंज प्रदेश सरकार द्वारा 25 जून से परिषदीय विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन परतावल विकास खंड के सिसवा मुंशी स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर अभी भी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों से पटा हुआ है। विद्यालय परिसर में उगी घनी घास के कारण बच्चों और अभिभावकों में कीड़े-मकोड़ों तथा जहरीले जीवों का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। परिसर में जगह-जगह घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे स्कूल का वातावरण अस्वच्छ दिखाई दे रहा है। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय में 51 तथा प्राथमिक विद्यालय में 53 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय खुलने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी की तैनाती के बावजूद विद्यालय परिसर की नियमित सफाई नहीं की जा रही है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) मुसाफिर पटेल ने बताया कि विद्यालय परिसर की सफाई के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया है, लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई गई है।
वहीं ग्राम विकास अधिकारी सूरज गौंड ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी,
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026












