किसान हुंकार: बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पर भाकियू (अराजनीतिक) का जोरदार प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में महापंचायत की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय आह्वान पर आज सोमवार को जिले भर के किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय आह्वान पर आज सोमवार को जिले भर के किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले मलका पार्क में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई।

बैठक का नेतृत्व जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू, जिला प्रभारी युवा चौधरी धर्मवीर सिंह एवं युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम, एनसीआर महासचिव बिल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दिए आश्वासन

जिला प्रशासन की ओर से जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव एवं सहकारिता विभाग से हरिंदर कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार को सभी समितियों पर यूरिया भेजी गई है और आज से डी ऐ पी भेजी जा रही है। याकूबपुर साधन सहकारी समिति 2 दिन में परमानेंट सचिव की नियुक्ति के साथ चालू हो जाएगी।

वेव शुगर मिल पर किसानों के 59 करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने कहा कि मंगलवार तक पूरा भुगतान किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। कानून व्यवस्था हेतु कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भी मौके पर रहे। संगठन की ओर से तीनों अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

ज्ञापन में रखीं ये प्रमुख मांगें

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि खतौनी में नाम की गड़बड़ियां, फार्म रजिस्ट्री, घरौनी गांव में चौपाल लगाकर ठीक की जाएं। किसानों को 18 घंटे बिजली दी जाए। संविदा कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध उगाही पर रोक लगे। 11000 की लाइनों के नीचे जाल लगाए जाएं, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़े और जले ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएं।

इसके अलावा गन्ना भुगतान तुरंत कराने, ओवर रेट व टैगिंग लगाकर यूरिया-डी ऐ पी बेचने वालों पर कार्रवाई, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने, राहवीर योजना लागू करने, टूटी सड़कों का निर्माण और अवैध खनन बंद कराने की मांग की गई।

जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में लखनऊ में बड़ा आंदोलन व महापंचायत की जाएगी। तारीख की घोषणा जल्द होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदीप गॉड, धीरज चौहान, हीरालाल शर्मा, आदेश कुमार, सतेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, इरफान खान, नरेंद्र राव, जितेंद्र चाहर, डॉक्टर नईम, भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजीव कुमार, संजू सिंह, पवन कुमार, कविता चौहान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

 Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.