लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक (एसआई) अमृतलाल यादव और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा अमली जामा पहनाई गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा से अभियुक्त सरवन गिरी (उम्र करीब 38 वर्ष), पुत्र मंगू गिरी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सदर के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026












