बलरामपुर: होली और रमजान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,ड्रोन से निगरानी और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी त्यौहार होली और रमजान के मद्देनजर जनपद में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आगामी त्यौहार होली और रमजान के मद्देनजर जनपद में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में जिले भर के संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त और निगरानी अभियान चलाकर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक और मुस्तैद जवान

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इस बार तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।

ड्रोन कैमरों से नजर

जिले के भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील गलियों की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है, ताकि असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस फोर्स पैदल और बाइक मार्च के दौरान पुलिसकर्मी डंडा, हेलमेट, केनशील्ड और बॉडी प्रोटेक्टर जैसे अत्याधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस दिखे, जो किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने की तैयारी को दर्शाता है।

क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों का फ्लैग मार्च

एसपी के निर्देश पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों के थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों से संवाद कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.