महराजगंज:नेपाल चुनाव को लेकर 72 घंटे के लिए सील होगी सोनौली सीमा; भारत-नेपाल के अधिकारियों ने सुरक्षा पर बनाई रणनीति

सोनौली

महराजगंज जनपद के नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों के मद्देनजर भारत और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों के मद्देनजर भारत और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनौली सीमा पर दोनों देशों के उच्च स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

यह प्रतिबंध 2 मार्च की रात 12 बजे से शुरू होकर 5 मार्च की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आवागमन पर रोक: इस दौरान आम नागरिकों और सामान्य वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

अति-आवश्यक सेवाओं को मिलेगी छूट
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मानवीय आधार पर कुछ रियायतें दी जाएंगी:

एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सेवाएं: इन्हें आपातकालीन स्थिति में सीमा पार करने की अनुमति होगी।

अन्य अनिवार्य सेवाएं: विशेष परिस्थितियों के अनुसार आंशिक छूट प्रदान की जाएगी।

बैठक में शामिल रहे दिग्गज अधिकारी

इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया

भारत की ओर से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, उप जिलाधिकारी (नौतनवा) नवीन प्रसाद, एसओ महेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी गौरव यादव और SSB के सहायक कमांडेंट विवेक शामिल रहे।नेपाल की ओर से रूपन्देही जिले के मुख्य जिला अधिकारी और नेपाल पुलिस के SP जनक बहादुर शाही सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24