महराजगंज
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक पल्सर बाइक सवार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक पल्सर बाइक सवार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय धीरज सहनी के रूप में हुई है, जो निचलौल के महेशपुर कबेलवा का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बरगदवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और घायल धीरज को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस प्रशासन ने घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे घायल को समय रहते इलाज मिल सका।
अहमदगढ़: होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त https://t.co/ec2tORlgpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 1, 2026




















