होली और रमजान को लेकर अहमदगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली और रमजान के मद्देनजर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना अहमदगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली और रमजान के मद्देनजर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना अहमदगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, चौराहों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, शरारत या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर ध्यान न दें।

प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की इस सक्रियता और नियमित गश्त की पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.