ढकनगला में खाटू श्याम भजन संध्या की धूम: भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढकनगला में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढकनगला में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में उमड़े श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के अलौकिक दरबार के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात भजन संध्या की शुरुआत हुई, जहाँ सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

संतों का सानिध्य और सम्मान

इस भव्य आयोजन में आध्यात्मिक गुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर (रघुनाथ आश्रम) व गणेश मंदिर (अचलतार, अलीगढ़) के पीठाधीश्वर विनय नाथ महाराज तथा श्री खाटू श्याम मंदिर (सेफपुर) के पीठाधीश्वर महाराज मुख्य रूप से शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने संतों को पटका पहनाकर और बाबा श्याम की छवि भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इनकी रही उपस्थिति

भजन संध्या को सफल बनाने में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सचिन कुमार, राजू यादव, ललित कुमार, ध्रुव राजपूत, नवीन शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, एचपी सिंह और दीपक वाष्णेय सहित श्री श्याम सेवा समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने झूमते हुए बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.