बलिया: मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हत्या के प्रयास का आरोपी खेजुरी मोड़ से गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मनियर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मनियर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए, पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घेराबंदी कर दबोचा गया अभियुक्त

रविवार, 1 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक अंकित यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेजुरी मोड़ के पास घेराबंदी की और सुबह करीब 10:40 बजे अभियुक्त सोनू (23 वर्ष) पुत्र मुन्नी लाल, निवासी बड़ी बाजार, कस्बा मनियर को धर दबोचा।

पुराना है विवाद, दर्ज है संगीन धाराओं में मुकदमा

पकड़ा गया अभियुक्त मु.अ.सं. 221/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 333 और 351(3) के अंतर्गत वांछित था। वादी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आपसी विवाद के चलते प्रतिवादीगण ने जानलेवा हमला और मारपीट की थी। क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र और थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय बलिया के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.