औरैया: ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने बिखरे परिवारों को फिर से जोड़ा; महिला थाने में 11 दंपतियों के बीच हुआ समझौता

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ अभियान के तहत रविवार को महिला थाने में खुशियों की नई किरण दिखाई दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ अभियान के तहत रविवार को महिला थाने में खुशियों की नई किरण दिखाई दी। महिला थाना प्रभारी पूजा राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस काउंसलिंग सत्र के दौरान उन परिवारों को एक सूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया गया, जो आपसी मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर थे।

11 परिवारों में लौटी मुस्कान

कार्यक्रम के दौरान कुल 50 फाइलों पर सुनवाई की गई। इनमें से 11 परिवार, जो लंबे समय से वैचारिक मतभेदों और आपसी कलह के कारण अलग रह रहे थे, उन्हें महिला थाना प्रभारी और प्रोजेक्ट के सदस्यों ने विस्तार से समझाया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ फिर से रहने को राजी हो गए।

विदाई के समय दिखा भावुक मंजर

समझौते के बाद इन जोड़ों को थाने से हंसी-खुशी विदा किया गया। थाना प्रभारी पूजा राठौर ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले परिवार को बचाने का प्रयास करना है। इस दौरान प्रोजेक्ट के अन्य सदस्य और पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिन्होंने बिखरे हुए परिवारों को मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.