औरैया: होली और रमजान को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान; बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का लिया जायजा

औरैया

औरैया जनपद के आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भारी पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न कस्बों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सघन पैदल गश्त की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्रमशः कोतवाली औरैया, थाना अजीतमल और थाना फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा खानपुर, दलेलनगर और फफूंद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए जिलाधिकारी ने संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से पैनी निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मातहतों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। प्रशासन की इस मुस्तैदी का उद्देश्य त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.