जौनपुर: जफराबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल; आरोपी को अस्पताल तक चलाया पैदल, सपा विधायक पर गंभीर आरोप

जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र के शेखवाड़ा गांव में कब्र खोदने को लेकर उपजा विवाद अब एक नए मोड़ पर आ गया है। इस मामले में पुलिस की संवेदनहीनता और सत्ता पक्ष के दबाव के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र के शेखवाड़ा गांव में कब्र खोदने को लेकर उपजा विवाद अब एक नए मोड़ पर आ गया है। इस मामले में पुलिस की संवेदनहीनता और सत्ता पक्ष के दबाव के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। हिरासत में लिए गए एक आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस द्वारा कई किलोमीटर तक पैदल चलाकर जिला अस्पताल ले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है।

पुलिस की दलील: ‘सवारी नहीं मिली’

जफराबाद पुलिस जब आरोपी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए। आरोपी को पैदल ले जाने के पीछे पुलिसकर्मियों का तर्क था कि उस समय कोई सरकारी वाहन या निजी सवारी उपलब्ध नहीं हो सकी। हालांकि, हाई-टेक पुलिसिंग के दौर में इस तरह की दलील गले नहीं उतर रही है और इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन माना जा रहा है।

सपा विधायक पर लगे सनसनीखेज आरोप

इस घटना में नया मोड़ तब आया जब आरोपी ने सीधे तौर पर क्षेत्रीय समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज पर आरोप लगाया। आरोपी का दावा है कि विधायक ने पुलिस को निर्देश दिया था कि उसे जानबूझकर अपमानित करने के लिए पैदल ही अस्पताल ले जाया जाए।

इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन “मानवता की बलि” चढ़ाते इस पैदल मार्च की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.