औरैया: बेला पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई; 25 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

मल्हौसी मोड़ पर पुलिस की घेराबंदी

थाना बेला के उपनिरीक्षक (SI) ब्रजभूषण तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मल्हौसी मोड़ के पास जाल बिछाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर लालनाथ जोगी (उम्र 35 वर्ष) पुत्र नारायण नाथ, निवासी फकीरे पुरवा को रोका। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 25 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पंजीकृत हुआ मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बेला में मु.अ.सं. 39/2026 के तहत उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्र में पुलिस की इस निरंतर सक्रियता से अवैध धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.