औरैया: बेला पुलिस ने 22 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

औरैया

औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

बरकसी मोड़ से हुई गिरफ्तारी

थाना बेला के मुख्य आरक्षी सतीश चन्द्र और आरक्षी हरिश्चन्द्र की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बरकसी मोड़ के पास से संदीप कुमार (उम्र 30 वर्ष) पुत्र स्व. राम प्रताप, निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 22 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना बेला में मु.अ.सं. 38/2026 के तहत उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.