बुलंदशहर दौका गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से ग्रामीण बेहाल, प्रधान के खिलाफ फूटा गुस्सा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की तहसील डिबाई के दानपुर ब्लॉक स्थित दौका गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की तहसील डिबाई के दानपुर ब्लॉक स्थित दौका गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव का मुख्य मार्ग, जो कन्हेरा गांव से खुसरूपुर की बगिया को जोड़ता है, पिछले कई वर्षों से गंदे पानी में जलमग्न है। लगभग 200 मीटर तक फैले इस जलभराव के कारण गांव में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

बुजुर्ग और बच्चे हो रहे हादसों का शिकार

ग्रामीणों का आरोप है कि इस रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आए दिन गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव निवासी चेतन कुमार उर्फ पिंटू ने व्यथा सुनाते हुए बताया कि इसी रास्ते पर गिरने के कारण उनकी माताजी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दिव्यांगों और बुजुर्गों का निकलना दूभर है।

प्रशासनिक अनदेखी से ग्रामीणों में रोष

ग्रामीण फतेह सिंह, नरेंद्र कुमार, परमानंद, विवेक, सुरेंद्र सिंह सहित विमलेश देवी और शांति जैसी महिलाओं ने वर्तमान ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रधान का आश्वासन

इस संबंध में जब वर्तमान ग्राम प्रधान कालीचरण से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि सड़क के दोनों ओर नाला न होने के कारण जलभराव हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नाला निर्माण और सड़क की मरम्मत का कार्य कराकर समाधान निकाला जाएगा। हालांकि, ग्रामीण अब खोखले आश्वासनों के बजाय धरातल पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.