बुलंदशहर: जिरौली के बाजारों में सजीं होली की दुकानें; खेती के काम में व्यस्तता से अभी रौनक कम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में होली के महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में होली के महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर और विभिन्न प्रकार की आकर्षक पिचकारियों से सज चुके हैं, लेकिन दुकानदारों को अभी भी ग्राहकों का इंतजार है।

बाजार में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां और हर्बल रंगों की भरमार है, फिर भी अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आ रही है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस मंदी का मुख्य कारण किसानों की खेतों में व्यस्तता है। वर्तमान में क्षेत्र में आलू की खुदाई, सरसों की निकासी और मक्का की बुवाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिसके चलते ग्रामीण अभी बाजारों तक कम पहुंच पा रहे हैं।

व्यापारी रामकिशन, राजपाल सिंह, हरनारायण शर्मा और अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरुआती बिक्री काफी धीमी है। हालांकि, दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि जैसे-जैसे होली की तारीख नजदीक आएगी, खेती के कामों से निपटकर लोग खरीदारी के लिए निकलेंगे और बाजारों में एक बार फिर रौनक लौटेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.