बुलंदशहर: ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने मेधावियों को किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रुति ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रुति ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा की मजबूत नींव को विकसित समाज का आधार बताते हुए प्रत्येक बच्चे को ‘निपुण’ बनाने का आह्वान किया।

उत्सव का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी शिक्षा पर विशेष बल देते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्कूली शिक्षा के लिए तैयार करना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जनपद के 16 ब्लॉकों के उत्कृष्ट नोडल शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटर्स, शिक्षामित्रों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के बीच बेहतर तालमेल की रणनीति साझा की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.