गुलावठी: सेवा भारती ने फूलों की होली और भजनों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर में सेवा भारती द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर में सेवा भारती द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय परंपरा और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही।

समारोह की शुरुआत उपस्थित जनों को चंदन का तिलक लगाकर की गई। इसके पश्चात सभी ने पारंपरिक होली गीतों और भजनों पर झूमते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर पाल शर्मा और प्रेम भूषण द्वारा की गई।

इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव राजीव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुभाष बंसल की मुख्य भूमिका रही।

समारोह में प्रमुख रूप से राजू शर्मा, राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजेश अग्रवाल, दीपक कंसल, रजनीश सैनी, कुलदीप सिंघल, राजीव सैनी, त्रिलोकचंद शर्मा, वैभव कौशिक, अनिल सिंघल, जितेंद्र उर्फ एप्पल और डॉ. राकेश तेवतिया सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.