बलिया: अरविंद केजरीवाल के आरोप मुक्त होने पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं में हर्ष, रसड़ा में मनाया गया जश्न

बलिया

बलिया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत द्वारा आबकारी मामले में आरोप मुक्त किए जाने के बाद शनिवार को रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

शनिवार को ‘आप’ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद चौराहा और श्रीनाथ बाबा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली की सरकार गिराने की नीयत से फर्जी एफआईआर दर्ज कराई थी और केंद्रीय एजेंसियों (ED, CBI) का दुरुपयोग कर नेताओं को जेल में डाला। जिला महासचिव अंजनी तिवारी ने कहा कि विशेष अदालत के इस फैसले ने केंद्र की ‘राजनीतिक द्वेषपूर्ण’ कार्रवाई की पोल खोल दी है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राव, इंद्रावती देवी, कमलेश वर्मा, पारस, दीपक कुमार, रामविलास, दीनानाथ यादव, विंध्याचल, वशिष्ठ नारायण तिवारी और बबलू राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.