सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शनिवार को स्थानीय बीएसए ग्राउंड में लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शनिवार को स्थानीय बीएसए ग्राउंड में लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ के लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रभारी मंत्री अनिल राजभर और डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने 10 चयनित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार होली और दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल की सुविधा दे रही है, जिसका लाभ सीधे बैंक खातों (DBT) के माध्यम से 1.86 करोड़ परिवारों को मिल रहा है।


प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद जगदम्बिका पाल ने उज्ज्वला योजना को गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार का बड़ा माध्यम बताया।
इस अवसर पर बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और सीडीओ बलराम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने जनपदवासियों को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026




















