महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा नगर पंचायत स्थित कांग्रेस पार्टी की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा नगर पंचायत स्थित कांग्रेस पार्टी की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।
मामला लाजपत नगर (वार्ड नंबर 17) का है, जहाँ कांग्रेस की 9 डिसमिल जमीन स्थित है। आजादी के पूर्व से पार्टी के स्वामित्व वाली इस भूमि की वर्तमान कीमत करोड़ों में है। हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने पैमाइश कर पिलर लगाए थे, लेकिन दक्षिण दिशा से खुली भूमि पर भू-माफिया पुनः कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब कार्यकर्ता घेराबंदी के लिए दीवार बनवा रहे थे, तब दबंगों ने काम रुकवा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूर्ण कराने हेतु पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026





















