थाना समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में आमजन की शिकायतों की सुनवाई की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में आमजन की शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा स्वयं थाना पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी भूमि, राजस्व, पुलिस और अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

शिकायतों की सुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, शस्त्रागार और हवालात का बारीकी से जायजा लिया तथा व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों को आमजन से शालीन व्यवहार करने तथा शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह, कतरारी चौकी प्रभारी रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, शिवानंद सिंह, अंजनी कुमार, चंद्रेश यादव, अश्वनी गुप्ता एवं अच्छे कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.