आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, परतावल में सुरक्षा का दिया संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार (27 फरवरी 2026) को थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के कस्बा परतावल में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार (27 फरवरी 2026) को थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के कस्बा परतावल में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च क्षेत्राधिकारी सदर जय प्रकाश तिवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया।

फ्लैग मार्च में थाना श्यामदेउरवा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास का माहौल देखने को मिला। पुलिस की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.