औरैया: प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

औरैया

औरैया जनपद की प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुँचना चाहिए। उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया ताकि जनपद के विकास को नई गति मिल सके।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.