महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के विकास को सोमवार को नई गति मिली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के विकास को सोमवार को नई गति मिली। अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में नगर के कायाकल्प के लिए लगभग ₹29 करोड़ के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में अमृत पेयजल योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ₹700 लाख, जबकि मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के अंतर्गत सड़क, नाली और सौंदर्यीकरण के लिए ₹1000 लाख की मंजूरी दी गई। इसके अलावा, राज्य वित्त आयोग के मद से ₹1200 लाख के कार्यों पर मुहर लगी।

अध्यक्ष ने आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए ₹95 करोड़ के व्यय का बजट भी पेश किया। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि ये योजनाएं नगर के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होंगी, जिससे नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में सभी सभासद व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026























