औरैया: स्वास्थ्य विभाग की ‘सेटिंग’ से दोबारा खुला सीज अस्पताल? ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना तहसील के अंतर्गत अछल्दा क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों का जाल फैलता जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना तहसील के अंतर्गत अछल्दा क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों का जाल फैलता जा रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत देवराव का है, जहाँ ‘शाकया हेल्थ केयर’ नामक एक कथित अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के दावों की धज्जियाँ उड़ा रहा है।

सीज होने के बाद फिर कैसे खुला अस्पताल?

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से हुई शिकायतों के बाद विभाग की एक टीम ने छापेमारी की थी। जाँच में अस्पताल फर्जी पाया गया, जिसके बाद इसे सीज कर दिया गया था। लेकिन, ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों और कथित डॉक्टरों के बीच ‘लेन-देन’ का खेल हुआ और चंद दिनों बाद ही अस्पताल फिर से धड़ल्ले से संचालित होने लगा।

जिंदगी से खिलवाड़, विभाग बेखबर

बिना किसी वैध डिग्री और मानकों के चल रहा यह सेंटर आम जनता की जान के साथ सीधा खिलवाड़ कर रहा है। स्थानीय निवासियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि आखिर जब एक बार अस्पताल सीज हो गया था, तो वह बिना किसी ठोस कार्रवाई के दोबारा कैसे खुल गया?

फजीहत के घेरे में आलाधिकारी

इस मामले ने औरैया स्वास्थ्य विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। क्या विभाग के आलाधिकारी इन फर्जी डॉक्टरों को संरक्षण दे रहे हैं या फिर जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है? यह एक बड़ा सवाल है।

 

 

Voice Of News24